रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बजहा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गई। टावर पर युवती को बैठा देखकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बजहा गांव में स्थित मोबाइल टावर पर एक युवती के चढ़ने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते टावर के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती को टावर पर बैठा देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस युवती को समझाने तथा सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवती से कोई बातचीत नहीं हो सकी थी और उसे नीचे उतारने के प्रयास जारी थे। युवती की सुरक्षा को लेकर मौके पर मौजूद लोग चिंतित नजर आए।
बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ी युवती चरवा थाना क्षेत्र के जुगवा गोगही गांव की रहने वाली है। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। युवती के परिजन भी खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह युवती के नीचे उतरने और उससे बातचीत होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
0 Comments