Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने भरी एकजुटता की हुंकार, पत्रकारों के हितों की रक्षा का संकल्प...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद महोबा की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला रविवार, 11 अक्टूबर को महोबकंठ स्थित अमर गार्डन में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान के विस्तार, वर्षभर की गतिविधियों और पत्रकारिता में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक की शुरुआत जिला महामंत्री अनिल सेन द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही के वाचन से हुई। इसके बाद संगठन की गतिविधियों और पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को गति देने, सदस्यता फार्म जमा कराने तथा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित करने पर जोर दिया गया। जिला महामंत्री ने वर्षभर की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की जयंती और स्वर्गीय दिनेश खरे की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया गया। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थायी प्रेस समिति के गठन तथा विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

एआई से पत्रकारिता को प्रभावी बनाने पर जोर...

कार्यशाला में टीवी के वरिष्ठ पत्रकार इरफान पठान, न्यूज 18 के वरिष्ठ पत्रकार मनोज ओझा और रविकरण ने संदर्भ व्यक्तियों के रूप में पत्रकारों को एआई की उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने समाचार लेखन, सूचना संकलन और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ अधिवक्ता राना द्रगपाल सिंह ने कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन दिया, जबकि वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संरक्षक बी. बंसल ने पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और चुनौतियों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि एआई जैसी आधुनिक तकनीक समाचारों के संकलन और लेखन को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकती है, लेकिन तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सदस्यता विस्तार और जनहित के मुद्दों पर चर्चा...

बैठक में महोबा, कुलपहाड़, पनवाड़ी, चरखारी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता अभियान का विस्तार करने, नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और सदस्यता अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर चर्चा हुई। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार हरि सिंह वर्मा ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चांद बाबू मंसूरी, जिला महामंत्री हरि सिंह राजपूत, सुरेंद्र निराला, सलमान खान, सुधांशु अग्रवाल, महेश नायक, संतोष कौशिक, शिवनंदन अग्निहोत्री, मोहम्मद शफीक, मोनू तिवारी, राजू पटैरिया, इरसाद हुसैन उर्फ मुस्तकीम पठान, वकील अहमद कुरैशी, तौसीफ खान, दिलीप निगम, इकलाख अहमद, सामंत सिंह, छोटू यादव, मुनेन्द्र सिंह राजपूत, पुरुषोत्तम सोनी, संतोष कुमार गोस्वामी, रामबाबू वर्मा, सुरेंद्र कुमार, रियाज खान, धर्मेंद्र कुमार रैकवार, महेंद्र सोनी, डॉ. महेश नायक, रविंद्र कुमार, इलियास अहमद, चंद्रशेखर रिछारिया, ओम प्रकाश यादव, तीरथ यादव, इकबाल घायल, राकेश पटेरिया और हनुमान शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments