रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के तेरहमील के पास जी टी रोड पर मूरतगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक चालक समेत दो बच्चों गम्भीर रूप से घायल हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के ग्राम सभा मोहद्दीनपुर गौसपुर के रहने वाले देवेंद्र पटेल कोटेदार अपने 2 बच्चों को लेकर दवा के लिए निकले थे, जैसे ही तेरहमील काजीपुर के पास रोड़ पर पहुंचे वैसे ही मूरतगंज से आ रही तेज रफ्तार में बस U P-70 HT- 7532 ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कि बाइक पर सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, वहीं आस पास मौजूद लोगों ने बस चालक बस चालक पकड़ लिया, जिसके बाद थाना पुरामुफ्ती पुलिस को सुचित किया गया, पुरामुफ्ती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलो को कौशाम्बी जिला अस्पताल भेजवा दिया है, साथ ही चालक समेत बस को कब्जे में ले लिया है ।
0 Comments