रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : विजयदशमी पर्व के अवसर पर आलमचंद ग्राम सभा में ऐतिहासिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विजयदशमी के अवसर पर रावण का भव्य स्वरूप आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। मेले में निकाली गई विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं, परंपरागत रूप से मेघनाथ वध की लीला का भी आयोजन किया गया। विजयदशमी मेले में दूर-दराज से आए व्यापारियों ने विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाईं। मेले में पहुंचे लोगों ने घरेलू सामान, खिलौने, मिठाइयों और अन्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में लोगों की भीड़ से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। वहीं, रात्रि में गांधी चौतरा पर नौटंकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस ऐतिहासिक मेले में धार्मिक परंपराओं, लोक संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। मेले के आयोजन से क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
0 Comments