Ticker

6/recent/ticker-posts

बलीपुर टाटा गाँव में वन माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन मौन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद के तहसील चायल के चरवा थाना क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का बोलबाला। स्थानीय प्रशासन के मिलीभगत से वन माफियाओं ने महुआ के पेड़ लगातार क्षेत्र में काटें जा रहे हैं। ग्राम सभा चरवा क्षेत्र के बलीपुर टाटा गाँव में हरे फलदार पेड़ वन माफियाओं ने काट डाला। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा रोजाना सुबह से ही वन माफिया आकर गुप्त रूप से पेड़ लगातार कांट रहें है। जिम्मेदार 
अधिकारियों को भी सूचित किया जाता है तो भी कोई कार्यवाही नहीं होती हैं। इस इलाके में खूब हरे पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे हरियाली बिल्कुल नष्ट हो रही है। जिम्मेदार प्रशासन को सूचित किया गया पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीणों ने प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments