ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में दिनांक १२/०९/१९ को कृषि विज्ञान केन्द्र कौशांबी में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पी.एम.के.एम.वाई) के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण केन्द्र में कृषकों को दिखाकर जागरूक किया गया। केन्द्र के वैज्ञानिक डा मनोज कुमार सिंह ने उक्त योजना पर प्रकाश डाला कि कैसे १८-४० वर्ष तक की उम्र वाले कृषक स्वैच्छिक बीमा करवाकर ६० वर्ष की उम्र पूरी होने पर ३०००/-प्रतिमाह की पेंशन पाने के लिए हकदार हो सकते हैं। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अजय कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि कार्य करने वाले हमारे अन्नदाता के लिए यह योजना एक सम्बल का कार्य करेगी। अतः आप सभी इस योजना में अपना पंजीकरण करवायें। उक्त अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार शर्मा,डा जितेन्द्र प्रताप सिंह,डा आशीष ने भी कृषकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कृषक श्री मोहन लाल पाण्डेय, हनुमान पाण्डेय,मान सिंह, हरिशंकर आदि उपस्थित थे।
0 Comments