ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : जनपद में 12 सितंबर 2019- जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने सीडीओ हीरा सिंह एवं एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बी0 बी0 अग्रवाल के साथ जनपद में कार्यदायी संस्था जलनिगम सी एन डी एस द्वारा निर्माणाधीन वीरभूमि डिग्री कॉलेज के पुस्तकालय, डूडा विभाग की आशरा आवास योजना के अंतर्गत बेघरों के लिए 50 आश्रय स्थल, रामनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतहपुर बजरिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं नाला निर्माण आदि का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर डीएम ने लाइब्रेरी निर्माण कार्य को धीमा बताते हुए सी एन डी एस के जेई रवि शंकर को एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने आशरा आवास योजना के तहत आश्रय स्थलों को पूर्ण पाया,परंतु शीशा एवं विद्युत कनेक्शन का कार्य तत्काल करवाकर डूडा विभाग को अतिशीघ्र अपने पजेशन में लेने का निर्देश दिया। बजरिया में नाला के निर्माण कार्य में कुछ वृक्षों को लेकर बाधा उत्पन्न हो रही थी।उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर जेई को तत्काल नाला निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने सीडीओ को इस आशय से निर्देशित किया कि वे अपने सुपरविजन में नियत समय के अंदर सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय के स्टेनो राजीव शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0 Comments