Ticker

6/recent/ticker-posts

बंगरा गाँव में महिला की हत्या करने के मामले में कटेरा पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : जनपद में ब्लॉक बंगला के ग्राम मगरवारा के खिलाफ सिंघवारा में पिछले सप्ताह महिला को चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया था जिसको लेकर मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग करना तथा प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया था जिसको लेकर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार के निर्देशन में घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम को गठित किया गया जिसमें कटेरा थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर हत्या में नामजद आरोपी प्रहलाद कुशवाहा राम श्री को मगरवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 83/19,498 ए,302,304,बी 201 आई पी सी 3/4दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया ।क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हत्या में शामिल बाकी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।

महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला पुलिस ने किया दर्ज....

झांसी : मऊरानीपुर के ग्राम बिरगंवा निवासी धर्मी पत्नी छक्की लाल ने कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मेरी मार पीट कर दी । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिरगंवा निवासी धर्मी पत्नी छक्की लाल ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में अपने घर के दरवाजे बैठी थी तभी गांव का ही जालिम पुत्र गरीबे मुझे बेवजह गाली गलौज करने लगा मैने मना किया तो मार पीट दिया, प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया ।

Post a Comment

0 Comments