रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में मेला जलविहार के बारहवे दिन शुक्रवार की रात अखिल भारतीय स्वीट नाइट के नाम रही, इस कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता राज्य सभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जय प्रकाश आर्य पप्पू सेठ ने दीप प्रज्ववलन कर फीता काटकर किया । इस मौके पर राज्य सभा सांसद का कहना था कि यह मेला ऐतिहासिक मेला है पुरानी परंपराओं को सहेज कर रखता है । कलाकारों की खुशियां बांटते धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों से मनोरंजन के साथ समापन होता है वक्ताओ में सुदेश पटेल का कहना था यह मेला उत्तर प्रदेश का सबसे अच्छा मेला है । पूर्व विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ का कहना था कि मेले में नगर पालिका के द्वारा सुंदर व्यवस्था की जाती है, जल विहार महोत्सव का कार्यक्रम नगर पालिका के द्वारा किया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य व कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुशवाहा ने अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सबसे पहले गणेश बंदना से शुरुआत की गई । उसके बाद एक से एक नृत्य प्रस्तुत किए गए व फिल्मी गीतों को अपने अपने अंदाज में सुनाया गया ।कानपुर से आई आर्केस्ट्रा पार्टी एलियंस अनुराग बंसल ग्रुप ने पूरी रात श्रोताओं को मन मुग्ध किया यह कार्यक्रम सुबह तक चलता रहा कार्यक्रम का संचालन रामाधार सिंह यादव ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से जिम्मेदारी निभाई जिसके लिए कई बार लाठियां भी चलानी पड़ी स्वीट नाइट कार्यक्रम देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जमा होती है । जिसके लिए शाम 4:00 बजे से ही पुलिस के द्वारा मेला ग्राउंड से लेकर आसपास निगरानी रखी रहे इस मौके पर हाजी मकबूल, भगवान सिंह। कैलाश नाथ यादव। आनंद यादव, देवेंद्र पाठक, विजय यादव, महेंद्र रावत, सुनील सोनी, राजेश राय, शंकर कुशवाहा, देवेंद्र यादव, यशपाल ,रामकिशोर भटनागर, रमेश कुशवाहा, जानकी कुशवाहा, गोकुल भास्कर, सुनील शर्मा, बबलू परिहार, जवाहर पटेल, आनंद बिष्वनोई, छगन राजपूत, अभिनव श्रीधर,पार्षद प्रमोद सेठ, कैलाश श्रीवास, फिरोज खान, सोहन लाल श्रीवास, मुस्तफा सतीश श्रीवास मयंक शर्मा, लखन लाल साहू, कमलेश आर्य,राज चौकरिया, राजीव राय , आभार मनोज कुशवाहा ने किया ।
0 Comments