Ticker

6/recent/ticker-posts

खराब पड़े हैंडपंप कैसे बनेंगे गरीबों का सहारा गर्मी का मौसम शुरू होते ही नगर में एक के बाद एक हैंडपंप हो रहे खराब...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में खराब पड़े हैंडपंप कैसे बनेंगे गरीबों का सहारा गर्मी का मौसम शुरू होते ही नगर में एक के बाद एक हैंडपंप खराब होते चले जा रहे हैं और उसकी मरम्मत कराने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है हालाकी हैंडपंप मरम्मत की जिम्मेदारी जल संस्थान के पास है परंतु अब जल संस्थान के कर्मचारी यह कहकर पल्ला झाड़ने लगे हैं कि हैंडपंप झाड़ने लगे हैं कि हैंडपंप नगर पालिका परिषद के आधी कर दिए गए हैं ।

इससे उनकी मरम्मत का कार्य और देखभाल करना पालिका प्रशासन का दायित्व है दायित्व चाहे जिसका हो परंतु नगर में लगे हैंडपंप गरीबों का एकमात्र सहारा है क्योंकि नगर में स्थित प्राचीन कुएं बावड़ी लगभग दफन हो चुकी है गरीबों और ने शहरों को मात्र नेहा यों को मात्र हैंडपंपों का ही सहारा है ऐसे में यदि हैंडपंप भी दगा दे गए तो गरीब और मजलूम पानी के लिए मोहताज हो जाएंगे ।


जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी टीम ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाया अभियान...

महोबा : जनपद में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोबा के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में अवैध नकली शराब के निर्माण, तस्करी तथा बिक्री के कारोबार पर पूर्ण नियन्त्रण करने और इस कार्य में संलिप्त अपराधियों पर कठोर कारवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान में आज दिनांक 25/02/2020 को जनपद महोबा के आबकारी विभाग ने आबकारी की प्रवर्तन इकाई, बांदा मंडल आबकारी निरीक्षक राठ तथा थाना महोबकठ के पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चौका में रतन सिंह पुत्र नाहर सिंह के घर पर दबिश दी गई ।दबिश में रतन सिंह के घर से बड़ी मात्रा में अवैध नकली शराब (384 पौवे हीट प्रीमियम विस्की) 5400 ढककन, 100 खाली बोतलें, लगभग 60 लीटर अवैध लूज़ शराब तथा बारदाना बरामद किया गया । अभियुक्त रतन सिंह को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के साथ साथ भा0 दं0 सं0 की धाराओं 419/420/467/468 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करा कर कठोर कारवाई की गई ।

Post a Comment

0 Comments