ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 25 फरवरी 2020 को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने जनपद में यूपी बोर्ड की चल रही हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया, जिसमें आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में लाइट की कमी नजर आ रही है, प्रत्येक कक्ष में कम से कम दो दो एलईडी बल्ब और अतिरिक्त लगवाए जाएं जिससे कि विद्यार्थियों को अच्छा दिखाई दे सके ताकि वे बेहतर तरीके से अपना प्रश्न पत्र हल कर सकें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तीसरी आंख से भी निगरानी बनी रहे, सीसीटीवी कैमरे, ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग निरंतर चलती रहे।ये भी कहा कि अगर कोई बच्चा अनुसूचित सामग्री का प्रयोग करता पाया जाता है या लाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, सभी बच्चे शांतिपूर्ण ढंग से मन लगाकर निरंतर पढ़ाई करें और अपने प्रश्न पत्र को अच्छे तरीके से हल करें, ताकि अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि मे कोई भी अनावश्यक व्यक्ति दिखाई नहीं देना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देश दिया कि वे विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं व प्रश्नपत्रों को उचित स्थान पर सुरक्षित रखें।और कहा कि सभी अध्यापकगण अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें, जो अध्यापक परीक्षा केंद्रों पर समय से नहीं पहुंचेंगे उनके प्रति कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न करने हेतु तैनात किए गए समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में आने वाले परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण सील रहें।
0 Comments