Ticker

6/recent/ticker-posts

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गोसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित गोवंशों का अभियान चलाकर टीकाकरण कराये जाने का दिया निर्देश....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में प्रमुख सचिव दुग्ध विकास मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी श्री भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नोडल अधिकारी ने आश्रय स्थल मत्स्य पालन दुग्ध विकास भूमि संरक्षण एवं पशुपालन सहित अन्य बिन्दुओं की विन्दुवार समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होने जनपद के सभी गोसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित गोवंशों का अभियान चलाकर टीकाकरण कराये जाने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिया है, उन्होने गोसंरक्षण केन्द्रों की खाली जमीन पर पशुओं के लिए हरे चारे के रूप में घास लगवाये जाने के लिए भी कहा है। उन्होने गोसंरक्षण केन्द्रों पर चारा पानी एवं विद्युत की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया है। गोसंरक्षण केन्द्रों में साफ - सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया है। नोडल अधिकारी ने गोसंरक्षण केन्द्रो में बर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग वन विभाग एवं उद्यान विभाग सहित संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर उनको बर्मी कम्पोस्ट खाद दिये जाने एवं उससे प्राप्त होने वाली आय को गोसंरक्षण केन्द्रों की व्यवस्था में लगायें। उन्होने गंगा के किनारे स्थित गांवो में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त किया, साथ ही साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किये जाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है ।

नोडल अधिकारी ने खाद की हो रही कालाबाजारी को रोकने एवं किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराये जाने का निर्देश एआर कोआपरेटिव को दिया है, उन्होने पशु पालकों एवं मत्स्य पालकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने के लिए कहा हैं बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकान्त त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव दुग्ध विकास मत्स्य समन्वय को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी श्री मनोज सभी खण्ड विकास अधिकारी उप कृषि निदेशक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर पीएन चतुर्वेदी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सभी बैंको के बैक प्रबन्धक सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें ।

Post a Comment

0 Comments