Ticker

6/recent/ticker-posts

भागवतपुर विकास खण्ड के रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर उठाई आवाज, जिम्मेदारों को सौंपा ज्ञापन....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में नियुक्त रोजगार सेवकों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर विकास खण्ड भगवतपुर पहुंचकर दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल का आवाहन किया, भगवतपुर विकास खण्ड कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने अपने ब्लाक अध्यक्ष के साथ एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए मांगों को लेकर अपनी आवाज को बुलंद किया ।

रोजगार सेवकों की मांग है कि उन्हें अस्थाई रूप से कार्य पर रखा जाए, साथ ही उनसे ग्राम सभा में कराए जा रहे विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए उनसे संबंधित सभी प्रकार की सहायता और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें मानदेय भी समय से नहीं मिलता है सालों बीत जाने के बाद उन्हें मानदेय प्राप्त होता है, अपनी मांगों में इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रतिमाह समय से उन्हें उनका वेतन मिलना चाहिए साथ ही विकास खण्ड के सभी सरकारी कर्मचारियों की तरह उनका भी मानदेय प्रतिवर्ष बढ़ाया जाए और उन्हें भी उन्हीं की तरह मिल रही सभी सुविधाएं प्रदान की जाए । इन्हीं बातों को लेकर रोजगार सेवकों ने एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी भगवतपुर को सौंपा है, इस दौरान सुनील कुमार, सुनील सिंह, रमाशंकर यादव, कमलेश कुमार पटेल, महेश चंद्र, सुजीत सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, संजीत कुमार, शिव कुमार, आदित्य भूषण सिंह, सतीस, रंजीत कुमार, कुमारी इंदुजा आदि रोजगार सेवक गण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments