रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवती ने लगभग एक माँह पूर्व अपने आप को आग के हवाले कर दिया था, जिसको परिजनों ने प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज करवा रहे थे जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी, शंकरगढ़ पुलिस ने मामला पंजीकृत कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसी मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी के पिता को भी शंकरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कियाा ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लगभग 1 माह पूर्व नगर पंचायत शंकरगढ़ की एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चक्कर में अपने आप को आग के हवाले कर लिया था, शंकरगढ़ पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रेमी युवक सहित कई लोगों पर मामला पंजीकृत किया था, पुलिस ने आशुतोष सोनी पुत्र कमलेश सोनी निवासी कनकनगर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी इस मामले में आज वांछित चल रहे अभियुक्त कमलेश सोनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
0 Comments