Ticker

6/recent/ticker-posts

कड़ा धाम थाना क्षेत्र में खड़ी स्कॉर्पियो पर बालू लदा ट्रक पलटा, दबकर आठ लोगों की हुई दर्दनाक मौत...


रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में कड़ा धाम कोतवाली के देवीगंज नई बाजार में बुधवार की बीती रात बड़ा हादसा हो गया, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे स्कार्पियो सवार लोगों पर अनियंत्रित बालू लदा ट्रक पलट गया, जिसमें ड्राइवर सहित 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, मृतकों में तीन परिवार की 6 महिलाएं, बच्चे शामिल है ।

मिली जानकारी के अनुसार कड़ा धाम कोतवाली के देवीगंज नई बाजार में बुधवार की बीती रात बड़ा हादसा हो गया, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे स्कार्पियो सवार लोगों पर अनियंत्रित बालू लदा ट्रक पलट गया, जिसमें ड्राइवर सहित 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, मृतकों में तीन परिवार की 6 महिलाएं, बच्चे शामिल है, बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 10 लोग सवार थे जो शादी समारोह स्थल से घर वापस जा रहे थे रात होने के कारण रास्ता भटक गए, जिसके बाद वही स्कार्पियो खड़ी करके रास्ते की खोज कर रहे थे तभी एक बालू से लदा अनियंत्रित ट्रक पलट गया, जिससे स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग दब गए इसी तरह स्कॉर्पियो में मौजूद दो लड़कियां कूदकर भाग निकली जिनसे उनकी जान बच गई वही स्कॉर्पियो में मौजूद 6 महिलाओं समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों ने गैस कटर और जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे हुए शव को निकालकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है, वहीं इस दर्दनाक बड़ी घटना की सूचना पर जनपद प्रयागराज के एडीजी जोन श्री प्रेम प्रकाश भी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिया है ।


Post a Comment

0 Comments