Ticker

6/recent/ticker-posts

पार्टी मुखिया के आवाहन पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अभिमन्यु सिंह पटेल ने साइकिल रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में इन दिनों सपा कार्यकर्ता सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अभिमन्यु सिंह पटेल ने मीरापुर गांव के चौराहे पर साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होने मौजूदा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए किसानों के समर्थन में अपनी आवाज को बुलंद किया, इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने लोगों को बताया कि भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है और जबरन उन पर काले कानून को थोप रही है हमारा विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक की सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती, हमारी पार्टी के मुखिया श्री अखिलेश यादव जी के आवाहन पर हम सब लोग सरकार के किसान विधेयक का विरोध कर रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments