Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित सपाइयों ने चायल तहसील में किया विरोध प्रदर्शन पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा थाना....


रिपोर्ट-राकेश दिवाकर


कौशाम्बी : जनपद में प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में तहसील परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके थाना में लाकर नजर बंद कर दिया ।

आपको बता दें सपा मुखिया के आवाहन पर किसानों के समर्थन में सभी सपा कार्यकर्ताओं को पद यात्रा निकाले को कहा गया था, जिसको लेकर पुलिस ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल सहित कई अन्य पदाधिकरियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश जाग उठा है, निर्मल की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर आक्रोशित सपाइयों में लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्षों के अगुवाई में पार्टी कार्यालय में गिरफ्तारी पर विरोध जता कर प्रदर्शन किया, सपा मुखिया के आवाहन पर किसान आंदोलन के समर्थन में शामिल होने से पहले निर्मल के घर से भोर में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष मसूद और अन्य कार्यकर्तओं ने निर्मल की जबरियन गिरफ्तारी को असवैंधानिक बताते हुए उनकी रिहाई की मांग किया है, निर्मल की रिहाई को लेकर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय से लेकर तहसील चायल तक विरोध प्रदर्शन किया, जिसे देखकर स्थानी पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ सपाइयों को कंट्रोल में लिया और यादव सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुरामुफ्ती थाना में नजरबंद कर दिया बाद में उन्हें जिला मुख्यालय भेजा गया है ।

Post a Comment

0 Comments