ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में इन दिनों बिगड़ैल दरोगा की भरमार हो गई है जहां पर उन्हें ना तो किसी आला अधिकारियों का खौफ है ना ही मानवता का, वह पूरी तरह से प्रदेश सरकार की सुरक्षा निति को शर्मसार करने पर उतारू है, ऐसा ही एक मामला चरवा थाना क्षेत्र से सामने आया जहां पर चरवा थाना का एक बिगड़ैल दरोगा किसी मामले में आरोपी को नोटिस तामिल कराने उसके घर गया था जब आरोपी उसे नही मिला तो उसकी भांजी रेखा नाम की युवती को लाठियों से जमकर पीट दिया, जिससे उसके शरीर में गम्भीर चोटे आई है, इससे यह साबित होता है कि शक्ति मिशन के तहत नारी के सम्मान में ऐसे बिगड़ैल दरोगा कैसा सम्मान कर रहे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के गढ़वा उदाथू गांव की रहने वाली रेखा कुमारी पुत्री स्वर्गीय भारत लाल अपने पिता की मृत्यु के बाद से अपने मामा लाल चन्द्र के घर गढ़वा उदाथू हो गांव में रहती है, 13 दिसंबर को दोपहर तकरीबन 1 बजे चरवा पुलिस किसी मामले में आरोपित लालचंद को पूछते हुए उसके घर गई थी, आरोप है कि पुलिस ने आरोपी लाल चन्द्र की भांजी रेखा से अभद्रता पूर्वक बात किया, जिसका विरोध करने पर थाना के एक दरोगा ने अपने हमराह सिपाहियों के साथ युवती को बिना महिला कांस्टेबल के घर से बाहर खींच लाए और लाठियों से पीट पीट कर घायल कर दिया, साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया है, पीड़ित युवती रेखा के अनुसार पुलिस ने उसे जबरन जीप में बैठाने का भी प्रयास किया था, गांव में शोरगुल होने के बाद पुलिस दबे पांव वहां से वापस चली आई, जिसके बाद अपना दामन बचाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बनाकर महिला को ही पुलिस पार्टी पर हमला करने का दोषी बना दिया, बिगड़ैल दरोगा की बेरहम पिटाई से महिला के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं ।
0 Comments