Ticker

6/recent/ticker-posts

बलिहावां गांव में गरजे उस्मान मदनी, एमआईएम पार्टी किसानों के साथ है, अन्य पार्टियां है धोखे बाज...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में चायल विधान सभा क्षेत्र के मूरतगंज ब्लाक के अंतर्गत बलिहावां चौराहे पर एमआईएम पार्टी के युवा नेता उस्मान मदनी ने किसानों के समर्थन में हुंकार भरी है, ग्रामीण स्तर पर बैठक का आयोजन कर उस्मान मदनी ने लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक किया, साथ ही समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए बताया कि इन सभी पार्टियों ने मुसलमानों, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों को हमेशा धोखा दिया है अब केवल हमारे पास एमआईएम पार्टी का विकल्प है ।

हम आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने का काम करेंगे, इन दिनों केंद्र सरकार के द्वारा किसानों पर बनाए गए तीनों कानून किसानों के खिलाफ है अगर यह कानून किसानों के हित में होता तो आज लाखों किसान रोड पर नहीं दिखाई पड़ते, सरकार की मुखालफत नहीं करते, साथ ही मदनी ने बताया कि अगर केंद्र सरकार ऐसे कानून को नहीं खत्म करती तो आने वाले समय में और जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे, किसानों का आन्दोलन अभी खत्म नही हुआ है तमाम राजनीतिक पार्टियां किसानों के लिए आन्दोलन का समर्थन कर रही हैं ।

Post a Comment

0 Comments