रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद में मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण किया एवं इस अवसर पर सभी लोगो को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य लोगो को शपथ दिलायी। उन्होंने संगम सभागार में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्प एवं शाल देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। हमें प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हमें जो दायित्व मिला है उसका निष्ठापूर्वक पालन करना हमारा कर्तव्य है। धर्म जाति का भेद-भाव किये बिना इससे ऊपर उठकर हमें देश एवं प्रदेश के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने सभी से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने तथा दूसरे लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments