ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : आजादी के लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों जो बलिदान दिया है उसकी भरपाई कर पाना अब दुनिया रहने तक नही किया जा सकता। आजादी के दीवानों की कहानियां और ज़ुल्म करने वाले अंग्रेजों से जुड़ी हर बात भारत का हर व्यक्ति बड़ी दिलचस्पी से सुनता है क्योंकि हमारे दिल में आज़ भी देश प्रेम की भावना कम नही हुई है। अठारह सौ सत्तावन के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश सेना अधिकारी जनरल जेम्स नील ने अपनी बेरहम कार्यवाहियों के लिए कुख्यात ख्याति अर्जित किए हुए है। इलाहाबाद के कसाई के रूप में जाने जाने वाले नील भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी देने और उन्हें क्रूरता से दबाने के लिए ज़िम्मेदार थे। मौलवी लियाकत अली के खुसरो बाग छोड़कर भागने के बाद अंग्रेजों द्वारा इलाहाबाद पर फिर से कब्जा कर लिया गया। जिसके बाद जनरल नील ने बिना मुकदमे के स्वतंत्रता सेनानियों को सामूहिक रूप से फांसी देने का आदेश दिए ।
उनके क्रूर तरीकों का उद्देश्य विद्रोह को कुचलना और भय पैदा करना था। अपनी बदनाम विरासत के बावजूद नील को विभिन्न इतिहासकारों द्वारा अलग-अलग तरह से याद किया जाता है। कुछ उन्हें ऑर्डर के सख्त प्रवर्तक के रूप में देखते हैं जबकि अन्य उन्हें ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान क्रूरता के प्रतीक के रूप में देखते हैं। जनरल नील की ये दहला देने वाली कहानी अठारह सौ सत्तावन के विद्रोह की भयावहता और आज भी इसे घेरने वाले जटिल नॉरेटिव की एक कठोर याद दिलाती है। जब हमारे इलाहाबाद आज के प्रयागराज के लाखों लोगों को बेरहमी से फांसी पर लटका लटका कर मार दिया गया। नील ने महिलाओं बच्चों तक को क्रूरता के साथ मौत के घाट उतार दिया था गांवों बस्तियों को आग लगवा दी थी, सुलेम सराय की फांसी इमली पर हजारों लोगों का फांसी पर लटकाया गया ।
वहीं नील ने फौज समेत पूरामुफ्ती एयर फोर्स गेट के समीप बने सिपाही बंकर यानी उस समय का थाना के समीप स्थित कुएं में सैकड़ों ग्रामीणों को गोली से उड़ाकर डाल दिया था कुछ लोगो को जो मौलवी लियाकत के करीबी थे उन्हें पेड़ों पर फांसी से लटका दिया। उनके घर जमीन को कब्जे में लेकर ब्रिटिश सरकार के अधीन करा दिया था फिलहाल अंग्रेजों ने उस समय विद्रोह को दबा दिया था लेकिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के जज्बे को नही दबा पाये। साल 15 अगस्त 1947 को आखिर हमें आजादी मिल ही गई लेकिन आज़ भी जनरल नील की बर्बरता को लोग याद करते हैं ।
Journal Neel British hukumat history of India Allahabad ka Kasai swatantrata senani maulvi liyakat Ali fansi imali

0 Comments