Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षत्रिय सोनार युवक समिति ने 13 मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, समाज को दिया नया संदेश...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : जनपद के दरियाबाद देवी गंज में स्थित क्षत्रिय सोनार युवक समिति ने धर्मशाला में संगोष्ठी के तहत स्वर्णकार शिक्षा पुरुस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छा प्रतिशत लाने पर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान पत्र, अवार्ड और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य जिलों से आये स्वर्णकार समाज के लोगो ने भी हिस्सा लिया जिनका स्वागत संरक्षक शिव शंकर वर्मा द्वारा पूरे जोश के साथ किया गया ।

कार्यक्रम का संचालक अशोक वर्मा और संरक्षक शिवशंकर वर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष रोहित वर्मा, महामंत्री इंद्रेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष शिवम सोनी, मनोज कुमार सोनी आदि पदाधिकारियों ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया, मौके पर महिला संगठन के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments