रिपोर्ट-राकेश मिश्रा
प्रयागराज : घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव में 10 साल के बच्चे की हत्या कर हत्यारों ने शव यमुना नदी के किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची घूरपुर पुलिस सहित फॉरेंसिंग टीम ने जांच पड़ताल करके शव को पीएम के लिए भेजवा दिया। पुलिस द्वारा वारदात की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा भी हत्यारों की सुराग कशी कराई गई। मिली जानकारी अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र मे गुरुवार को मृतक बच्चा बकरी चराने गया था जो कि शाम तक वापस घर लौट कर नहीं आया। जिसके बाद घर वाले लड़के को काफी खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा और दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह गांव के लोगों द्वारा जानकारी मिली की एक बच्चे की लाश यमुना नदी किनारे पड़ी है।
जैसे ही परिवार के लोग यमुना नदी के किनारे पहुंचे वैसे ही बच्चे को मृत शव को देखकर रोने बिलखने लगे। हत्या की वारदात से कंजसा गांव में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक बच्चे की पहचान रोहित निषाद पुत्र सिपाही लाल उम्र 10 वर्ष निवासी गांव कंजासा थाना घूरपुर जिला प्रयागराज के रूप में की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जायेगा।
0 Comments