Ticker

6/recent/ticker-posts

संदिग्ध हालात में घर के अन्दर माता, पिता, बेटी का मिला शव, गाँव में फैली सनसनी...

रिपोर्ट- राहुल कुमार

कौशाम्बी : मंझनपुर कोतवाली के टेनशाह आलमाबाद गांव का मंजरा गोपालपुर में एक ही परिवार के मासूम बच्ची लक्ष्मी सहित पति बंशीलाल, पत्नी आशा की मौत हो गयी । तीन मौतों के बाद गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एक साथ हुई तीन मौतों के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। हत्या और आत्महत्या के बीच पुलिस की जाँच जारी है । इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि एक ही परिवार के तीन लोंगो की मौत हुई है, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पुलिस तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाकर जाँच पड़ताल में जुट गयी है।

Post a Comment

0 Comments