रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : कोतवाली गरौठा एवं थाना गुरसराय अंतर्गत गरौठा गुरसराय रोड पर सड़क से लगभग 100 मीटर की दूरी पर खेत में दो लाशें पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना खेत मालिक द्वारा पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह गरौठा एवं गुरसराय थानाअध्यक्ष घटनास्थल पर जा पहुंचे, पुलिस द्वारा आला अधिकारियों को सूचना दी गई जिस पर एसपी देहात राहुल मिठास पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा हिमांशु गौरव घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । वही मृतक के ससुर द्वारा बताया गया कि दोनों जीजा और साले मोटरसाइकिल द्वारा कुआं पूजन की सामग्री लेकर पहले कैरोंखर गए उसके बाद दोनों मोटर साइकिल से ही अस्ता गांव पहुंचे वहां से रात में लगभग 9:00 बजे सोनकपुरा की कहकर निकले थे । जिंनकी मोटरसाइकिल घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर छेज नदी के पास लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली । घटनास्थल पर परिवारजनों द्वारा पहुंचने पर दोनों मृतकों की शिनाख्त संतोष निवासी ग्राम सोनकपुरा थाना लहचूरा जिला झांसी एवं सुशील रानीपुर जिला झांसी के निवासी हैं, वहीं एसपी देहात राहुल मिठास ने कहा कि हम जल्दी घटना का खुलासा करेंगे आरोपी कानून के शिकंजे से किसी भी कीमत पर नहीं बच सकते है ।
0 Comments