Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी होने वाले मूर्ति विसर्जन स्थल को लेकर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण...

रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : जनपद में नवरात्रि पर मूर्ति विसर्जन को लेकर स्थानीय प्रशासन के उप जिलाधिकारी चरखारी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी ने गुमान बिहारी सागर पर जाकर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया, और जरूरी तैयारियां रखने के लिए अपने मातहतों को निर्देश दिए।दूसरी ओर बस स्टैंड पर होने वाले मूर्ति विसर्जन को लेकर दिया, उपजिलाधिकारी चरखारी मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंच कर उन्होंने मूर्ति विसर्जन स्थल पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं पिछले नवरात्रि से स्थानीय पुलिस नवरात्रि उत्सव के तैयारियों को लेकर नगर में लगातार पैदल मार्च कर रही है, वहीं चरखारी प्रशासन तैयारियों में के मूड में नहीं दिख रहे हैं। इसी के चलते उप जिलाधिकारी ने गुमान बिहारी सागर और बस स्टैंड पर संतोषी माता मंदिर के पास तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments