Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यवहार में दयालुता लाएं, जिन्दगी खुशहाल बनाएं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में 10 अक्टूबर 2020 को वैश्विक महामारी कोरोना से इस समय पूरा देश जूझ रहा है, लाक डाउन के चलते उत्पन्न  रोजगार के  संकट के साथ ही तमाम बदलावों से लोगों का मानसिक तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में  इस साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘दयालुता’ का महत्व और भी बढ़ जाता  है। एक-दूसरे के साथ विनम्रता और दयालुता का  व्यवहार अपनाकर हम अपने साथ दूसरों की जिन्दगी को खुशहाल बना सकते हैं, यह बातें विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने कहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोगों को मानसिक स्वास्थ्य  के प्रति अधिक जागरुक होने की आवश्यकता है। मनोरोग का सबसे आम रूप अवसाद है जिससे अधिकतर लोग पीड़ित हैं। इसी कारण आत्महत्या की प्रवृत्ति  और अन्य घटनाओं में भी बढ़ावा देखने को मिल रहा है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कांत सिन्हा ने कहा कि किशोरों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि मानसिक रोगों से दूर रहने का मूल मन्त्र है कि जीवन से प्रेम करें। परिवार के सदस्यों में बात-चीत होती रहनी चाहिए और अभिभावकों को चाहिए कि वह  अपने बच्चों के साथ वक्त जरूर बिताएं। 
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी ने कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे चिकित्सकों , समाजसेवियों, पत्रकारों सहित सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के प्रतिनिधि इमरान अली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक ममता अहिरवार, जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, डीसीक्यूए डा. दिवाकर प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य सरगम खरे, अरविंद खरे, पीएसडब्ल्यू प्रेमदास, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट अंकिता गुप्ता, जसवंत सिंह राणा सहित स्वयंसेवी उपस्थित रहे । मानसिक रोग के यह हैं लक्षण, मानसिक स्वास्थ्य  के पीएसडब्ल्यू प्रेमदास का कहना है कि मानसिक रोग के कई  लक्षण होते हैं। नींद न आना, चिंता, घबराहट, तनाव होना, काम में मन न लगना, आत्महत्या के विचार आना, मन में उदासी रहना, भूत प्रेत-देवी देवता आदि की छाया का भ्रम होना, याददाश्त की कमी होना, बुद्वि का कम विकास होना, किसी प्रकार का नशा करना, मिर्गी व बेहोशी के दौरे आना इत्यादि। परिवार के किसी भी व्यक्ति में उक्त लक्षण पाए जाने पर उसे स्वास्थ्य इकाई तक जरूर ले जाएं ।

Post a Comment

0 Comments