रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद के करैली थाना क्षेत्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नेस्तोंनाबूत माफिया के तहत बाहुबली नेता अतीक अहमद के साले जाकी अहमद के करैली इलाके में स्थित गेस्ट हाउस पर पीडीए ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, पीडीए के आला अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मंगलवार के दिन दोपहर में जकी अहमद के गेस्ट हाउस पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों से इमारत को ढहा दिया, बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस करोड़ों रुपए की लागत है जिसका निर्माण बिना नक्शा पास कराए ही किया था, जकी अहमद के खिलाफ पुलिस में कई मामलों में मुकदमें दर्ज हैं, जिसके चलते वह इन दिनों जेल में बंद है ।
0 Comments