Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे लाल सलाम के कार्यकर्ता, बीकर गांव से किया विरोध प्रदर्शन की शुरुआत.....


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में मंगलवार को घुरपूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीकर गांव में लाल सलाम संगठन के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर महा आन्दोलन का आगाज किया, इन दिनों सम्पूर्ण भारत देश में हर जगह किसानों ने आंदोलन शुरू कर रखा है वहीं घुरपूर बीकर में भब क्रांतिकारी संगठन लाल सलाम के कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए किसान बिल को वापस लिए जाने की बात कही है ।


संगठन के नेताओं ने सरकार के काले कानून पर सवाल खड़े करते हुए प्रदेश सरकार की घोर निंदा की है, साथ ही सम्पूर्ण भारत में किसानों की मांगों को लेकर समर्थन देने वालो की गिरफ्तारी को सरकार का जुल्मों सित्तम करार दिया, लाल सलाम के कार्यकर्ताओं के इस धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही यमुनापार एसपी सौरभ दीछित, एडीएम प्रयागराज, उपजिलाधिकारी बारा, थाना अध्यक्ष घुरपूर भुवनेश चौबे, थानाध्यक्ष लालापुर अमित राय, वरुण एस आई, शशि कांत समेत कई थानों की पुलिस फोर्स सुरक्षा बल तैनात रहे ।

Post a Comment

0 Comments