Ticker

6/recent/ticker-posts

टीकर गांव में भाकियू लोक शक्ति ने किसान चौपाल का किया आयोजन, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चाएं...


रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रयागराज : जनपद में कोरांव क्षेत्र के टीकर ग्राम पंचायत में इन दिनों भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का किसान चौपाल का कार्यक्रम चल रहा है इसके मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति दल के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल उपस्थित अध्यक्षता कर रहे अवधेश पूर्व ग्राम प्रधान नैड़ी एवं ग्राम अध्यक्ष पिपराव अरुण कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, अमर बहादुर, धीरेंद्र कुमार, राम सिंह, रमेश चंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बृजेश कुमार सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान चढ़कर हिस्सा लिया, इस जन जागरण कार्यक्रम में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र बहुत ही समस्याएं जैसे किसान का धान अभी तक नहीं लिख पाया है कुछ केंद्र जो बंद पड़े हैं केंद्र प्रभारियों से बात करने पर बताया जाता है कि बार-बार एफसीआई पोर्टल बंद कर दिया जाएगा यह जाता है प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल ने जन जागरण कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी कानून की वापसी को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर घेराबंदी कर बैठे देशभर के आंदोलित किसानों का समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति चलता रहेगा, इस दौरान अरुण कुमार सिंह पटेल ने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानून को वापस नहीं लेती है तब तो हर गांव में जन जागरण करता रहूंगा, भारतीय किसान यूनिय लोक शक्ति किसानों की समस्याओं को लेकर के अनवरत संघर्ष करता रहेगा, प्रत्येक गांव उपस्थित सभी भारतीय किसान यूनियन संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments