रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद में रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधी समर्पण अभियान हेतु नगर पंचायत कोरांव स्थित गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज से होकर स्थानीय सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा डीजे व बैण्डबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया, शोभायात्रा में सभी महिलाएं एवं पुरुषों ने गेरुए रंग की पगड़ी एवं हिन्दूवादी झण्डे के साथ कलश ली हुई महिलाएं मानो ऐसी लग रही थी जैसे भगवान राम की सेना लंका पर चढ़ाई कर विजय प्राप्त करने जा रही हो, इस भव्य शोभा यात्रा को निकालने का तात्पर्य यह था कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों को सहयोग राशि के लिए जागरूक करना एवं जन जन तक हिन्दुत्व को जगाने का काम किया गया ।
शोभायात्रा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारतीय एवं अमरेश तिवारी ने करते हुए कहा कि यह कोई आम शोभा यात्रा नहीं है बल्कि हिंदूवादी राष्ट्र में हिन्दुत्व को जगाने के लिए निकाली गई, शोभायात्रा है। लोगों के अन्दर जो मंदिर निर्माण को लेकर उहापोह की स्थिति मची हुई है उसको भी जगाने का काम किया गया, जय श्री राम का उदघोष करते हुए सभी भाजपाइयों को देखकर लोगों के मन में एक हिन्दूवादी होने का गर्व भी होता देखा गया, इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह केशरी, बबुआन द्विवेदी, जटा शंकर पाण्डेय, राजेश्वरी तिवारी, संजय सिंह पटेल, रामेश्वर सिंह पटेल, शशी द्विवेदी, अजीत प्रताप सिंह, पूजा मिश्रा, अन्नू दुबे, संतरा देवी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
0 Comments