Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोहराया मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान का संकल्प...

रिपोर्ट-मोहम्मद अकरम


वाराणसी : जनपद में मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े भाजपा नेताओं और मंत्रियों का जुटान हो रहा है, जहां मिशन-2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी, भाजपा की रणनीति पर चर्चा हुई है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में हुई मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों की बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंशल के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं का भी जुटान हुआ, जेपी नड्डा वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं ।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा और पंचायती चुनावों को देखते हुए आगे की राणनीति पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' अभियान संकल्प को दोहराया, बैठक में उन्होंने कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है गुजरात निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला दिया, उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकर के और मेरी राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी भूमिका बढ़ जाती है ।


जेपी नड्डा ने कहा कि हमें बूथ लेवल पर फिर से काम करने की आवश्यकता है हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए, बूथ की जीत विधानसभा की जीत होगी, मिशन 2022 में हमें जमीनी रूप से काम करनाा होगा, पिछले 4 सालों में प्रदेश सरकार और 6 साल की केंद्र की मोदी सरकार ने जन कल्याणकारी नीतियों को लागू किया है इससे शोषित, वंचित और निचले पायदान पर खड़े लोगों में इन योजना से बलदाव आया है, अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि इन योजनाओं का घर-गर जाकर प्रचार-प्रसार करें, इस दौरान मंडल अध्यक्ष मूरतगंज मनोज शुक्ला, भाजपा अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, भाजपा काजू मंडल अध्यक्ष राममिलन चौधरी, प्रयागराज सदर मंडल महामंत्री राम नरेश पटेल, समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments