Ticker

6/recent/ticker-posts

गुंडों की दहशत से कुटिया छोड़ने को विवश हुआ साधू, आरोपी पुराने मामलों में गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर के हैं आरोपी...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र वर्तमान में चरवा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के एक मंदिर के साधु पर गुंडों का आतंक चरम पर है, गुंडों के आतंक से पीड़ित साधु मंदिर की कुटी छोड़कर फरार होने को विवश है, पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में मुकेश बाबा साधू निवासी ग्राम उमरपुर थाना पुरामुफ्ती वर्तमान में चरवा थाना जनपद कौशाम्बी ने बताया कि उनके साथ गुंडों के अत्याचार का मुकदमा पुलिस नही दर्ज कर रही है बीते दिनों गुंडों ने मंदिर में चढ़कर साधु के साथ गाली गलौच, मारपीट किया था, जिसके बाद मंदिर छोड़कर चले जाने की धमकी दिया था, गुंडों की धमकी देने से भयभीत साधू कुटिया छोड़कर जान बचाए भागा भागा फिर रहा है लेकिन पीड़ित साधू का मुकदमा स्थानीय पुलिस दर्ज नहीं कर रही है, आरोप है कि उपरोक्त बालू से लेकर मिट्टी तक जेसीबी से निकालने का काम करते हैं जिससे वह पुलिस के टच में बराबर बने रहते हैं और बकायदा महीनेवारी पुलिस को पहुंचाते रहते हैं जिसके चलते पुलिस उन पर कार्यवाही करने से कतरा रही है साथ ही आरोप में यह भी बताया गया कि मौजूदा समय में वह भाजपा की सदस्यता ले रखे हैं जिससे सत्ताधारी नेताओं का दबाव भी पुलिस पर बनवाते रहते हैं, इन्हीं समस्याओं को लेकर साधु का एक झुंड पूरा मुक्ति थाने का घेराव करने पहुंच गया लेकिन पूरा मुक्ति पुलिस ने भी उन्हें हीला हवाली बताकर मामले को टाल दिया, साधुओं का कहना है कि पुलिस की शह पर अपराधी प्रवृत्ति के लोग साधू बाबा को उनकी मंदिर से बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे शिकायत करने के बाद भी पुलिस आनाकानी कर रही है साधु ने बड़ी अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है ।

Post a Comment

0 Comments