रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद कोरांव तहसील के अन्तर्गत शारदा कान्वेन्ट स्कूल ग्राम पंचायत बड़ोखर में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक बड़ोखर ने कृषको हित में बैंक कर्मचारियो ने लगाई चौपाल जिसमें चौपाल कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रिय प्रबन्धक श्री सोरेन सिंह ने सम्बोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि सभी किसान सरकार की योजनाओ का लाभ लेते हुए किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते है बकाएदारो के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि हम भी किसान के बेटे है, किसानो की समस्या हम समझते है लेकिन यदि कर्ज लिया गया है तो उसे चुकाना भी जरूरी है, किसानो की समस्या को देखते हुए बैक ने निर्धारित नियम व शर्तों के साथ ऋण का ब्याज माफ करने की योजना संचालित की है, शाखा प्रबन्धक बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक में किसानो एवं व्यापारियो को हर सम्भव सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी लेकिन बैंक का सहयोग करने के लिए किसानो एवं ब्यापारियो द्वारा लिए गए ऋण का समय से भुगतान भी आवश्यक है और शाखा प्रबन्धक ने कहा कि हम किसानों एवं व्यापारियों खाता धारको को भर पुर सहयोग के साथ-साथ में हम अपने शाखा में किसी भी प्रकार की समस्या होने नहीं दुगा, सरकार के तरफ से जो योजना आएगी हम आप लोगो के बीच पहुंचाने का कार्य करुंगा, इस दौरान सैकड़ों किसान व्यापारीगण मौजूद रहे ।
0 Comments