रिपोर्ट-अवनीश कुमार
कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील के विकास खंड मूरतगंज अतंर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लोकीपुर का कोटेदार सोहन लाल इन दिनों मनमानी पर उतारू है, ग्राम पंचायत के ही रहने वाले रंजीत सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोटेदार ने उसके राशनकार्ड से उसका नाम अपात्र बता कर हटवा दिया है, इससे पहले कई बार ई मशीन पर अंगूठा लगवाने में भी यह वाली बताता रहता था राशन कार्ड से नाम कट जाने पर जो प्रार्थी ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किया गया और प्रार्थी गाली गलौज के साथ मारने की धमकी दे रहा है, उक्त कोटेदार का पुत्र ओम नारायण दबंग किस्म का व्यक्ति हैं जो उसे आते जाते रास्ते भी रास्ते धमकियां दे रहा है, कोटेदार पर आरोप है कि वह ग्रामीणों को बांटने वाला राशन कम तौल कर देता है, साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों से एक दो रुपए बड़ा कर लेता है, अक्सर राशन वितरण के दौरान ई मशीन पर अंगूठा लगवाने से भी कतराता रहता है, सरवर नहीं है मशीन काम नही कर रही है कल आना यही बहाना बताता रहता है, जबकि अंगूठा चुपके से लगभग लगवा लेता है और उनका राशन जाने के बाद निकाल लेता है, कोटेदार की धांधली, अनियमितता और कालाबाजारी से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अब पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने जिला अधिकारी से पत्र के माध्यम से किया है, जिसमें कोटेदार पर जांच कराकर कार्यवाही कराने की मांग की है ।
0 Comments