रिपोर्ट-अवनीश यादव
कौशाम्बी : जनपद में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल के आवास चायल तहसील के चरवा गांव में जाकर परिजनों से मुलाकात किया, सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्मल के आवास पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ पुष्प वर्षा कर किया, लोहिया वाहिनी यूपी अध्यक्ष निर्मल के माता पिता जी ने श्री अखिलेश यादव के सर पर चंदन लगाकर सीएम बनने का आशीर्वाद दिया ।
श्री निर्मल के आवास पर जय अखिलेश, जय अखिलेश के जमकर नारे लगाए गये, सपा मुखिया अखिलेश यादव निर्मल के परिजनों से मिलकर उनका हाल चाल भी जाना, श्री यादव से मिलने के लिये कार्यकर्तओं की होड़ मची रही, जनपद में सपा मुखिया के आगमन पर कार्यकर्तओं ने जगह जगह पर उनका भव्य स्वागत भी किया, श्री यादव ने कहा आने वाले धानसभा चुनाव में हम तीनों विधानसभा से जीत हासिल करेंगे, इन दिनों वर्तमान सरकार से किसान, व्यापारी, मजदूर हर वर्ग का व्यक्त परेशान है आने वाले समय मे जल्द ही जनता इस सरकार को उखाड़ फेकेंगी ।
0 Comments