Ticker

6/recent/ticker-posts

देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 769 किलो मीटर का होगा सफर...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में ही नहीं देशभर के कई रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है इस समय इंडियन रेलवे तेजी से वंदे भारत ट्रेनों को बढ़ाने पर काम कर रहा है, इस बीच रेलवे की तरफ से वंदे भारत ट्रेन को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जल्द ही रेलवे अब तक की सबसे लंबी दूरी वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है, आपको बता दें प्रयागराज से सहारनपुर के बीच में चलाई जाने वाली वंदे भारत सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन होगी, इससे पहले कोई भी वंदे भारत ट्रेन इतनी ज्यादा लंबी दूरी तय नहीं कर रही थी इस ट्रेन को लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा, यह ट्रेन कुल 769 किमी का सफर तय करेगी, वर्तमान समय सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही है खास बात यह है कि वाराणसी, नई दिल्ली वंदे भारत भी प्रयागराज के ही रास्ते संचालित हो रही है, पिछले सप्ताह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया, ट्रेन का लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर चलना लगभग तय है प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर तक यह रेलमार्ग कुल 769 किमी लंबा है इस ट्रेन के संचालन की तिथि और शेड्यूल रेलवे बोर्ड द्वारा किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है प्रयागराज और सहारनपुर के लिए यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन रहेगी, प्रयागराज से होकर से वाराणसी, नई दिल्ली एवं सहारनपुर के रास्ते देहरादून, आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मौजूदा समय हो रहा है इसमें कुल तीन वंदे भारत ही वर्तमान समय 700 किमी या उससे ज्यादा दूरी का सफर तय कर रही हैं,  इसमें नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 757 किमी सिकंदराबाद, विशाखापट्नम 703 किमी और भोपाल, नई दिल्ली वंदे भारत 701 किमी का सफर तय कर रही हैं सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि बोर्ड से ही तय होगा कि ट्रेन कब शुरू होगी ।

Post a Comment

0 Comments