रिपोर्ट-उमेश चन्द्र
कौशाम्बी : जनपद के सिराथू तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सायरा मीठेपुर में मनरेगा मजदूरों का हक मारा जा रहा है सरकार स्कीम बता रही है कि मनरेगा योजना के तहत प्रदेश की गरीब जनता को रोजगार दिया जा रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में सरकार के इस योजना को केवल कागजों में दिखा कर सरकारी राजकोष को खाली किया जा रहा है, आपको बतादें कि मामला सिराथू तहसील के ब्लॉक कड़ा के सायरा मीठेपुर का है जहां पर तालाबी जगह को मानसरोवर बनाने के लिए मनरेगा योजना के तहत कार्य होना है लेकिन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के द्वारा जेसीबी मशीन के द्वारा तालाब खुदवाया गया है, सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए मनरेगा के तहत रोजगार की व्यवस्था की है वो भी अब इन जैसे भ्रष्ट ग्राम प्रधान से नही बच पा रहे हैं इन ग्राम प्रधानों को शासन प्रशासन का कोई डर नही है आखिरकार प्रधान के द्वारा कराये जा रहे अवैध कार्यों की जांच करने कोई अधिकारी क्यों नही आ रहे हैं जो कई सवाल खड़े कर रहे हैं ।
0 Comments