Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती चौराहे के पीछे युवक ने लगाई फांसी, घर के गलियारे में फंदे से लटकता मिला शव....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना चौराहे के पीछे बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है सुबह जब परिजन उठकर कमरे से बाहर निकले तो घर के गलियारे में दरवाजे पर लटके युवक के शव को देखकर रोने चिल्लाने लग गए, युवक के फांसी लगा लेने से परिवार में कोहराम मच गया है वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पीएम के लिए भेजवा दिया है, मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पूरामुफ्ती चौराहे के पीछे रहने वाले संतराम उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय राम लखन 42 वर्ष बीती रात घर के अंदर गलियारे में दरवाजे की चौखट पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया, जब सुबह उसकी मां उठकर कमरे से बाहर निकली तो मृतक को देखकर दहाड़ मार कर रोने लगी, रोने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई ।

वहीं लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है बताया जा रहा है की मृतक ठेला पर खाद्य सामग्री बेचने का काम करता था और घर में अपनी मां के साथ ही रहा करता था, उसका एक छोटा भाई पहले ही इसी तरह फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है इस घटना से उसके परिवार में फिर से मातम छा गया है ।  

Post a Comment

0 Comments