Ticker

6/recent/ticker-posts

फार्चून हास्पिटल को दोबारा किया गया सील, कई अन्य हास्पिटलों के निरीक्षण से मचा हड़कंप...

रिपोर्ट-संदीप कुमार

कौशाम्बी : जनपद में फार्चून हास्पिटल मंझनपुर  को पुन: सील किया गया है गौरतलब है कि फार्चून हास्पिटल ओसा रोड मंझनपुर के नवीनीकरण नही होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम द्वारा 28 नवंबर को सील कर दिया गया था, लेकिन 13 दिसंबर को चिकित्सा विभाग को सूचना प्राप्त हुई की फार्चून हॉस्पिटल में सीलिंग होने के बावजूद उसका ताला तोड दिया गया है जिस पर डॉक्टर हिन्द प्रकाश मणि, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉक्टर केडी सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी की संयुक्त टीम ने 13 दिसम्बर को फार्चून हास्पिटल का निरीक्षण किया गया, जहाँ मौके पर हास्पिटल में 
सीलिंग के समय लगाया गया ताला टूटा हुआ पाया गया, जिसके बाद चिकित्सा टीम द्वारा पुनः फार्चून हास्पिटल को सील करते हुये इसकी सूचना थाना मंझनपुर को दिया गया है इसके बाद टीम एनजीएम हास्पिटल ओसारोड मंझनपुर का निरीक्षण किया गया, हास्पिटल पंजीकृत था किन्तु मौके पर चिकित्सक उपलब्ध नही पाये गये जिसपर हास्पिटल संचालक को नोटिस दिया गया, इसके बाद टीम गायत्री पॉली क्लीनिक कोडर दुवरा चौराहा पहुँची जहाँ निरीक्षण करने पर उक्त पॉलीक्लीनिक पंजीकृत था किन्तु मौके पर चिकित्सक उपलब्ध नही पाया गया जिसपर हास्पिटल को नोटिस तामील करायी गयी, टीम द्वारा दिनांक 11 दिसम्बर 2023 को गगनदीप हास्पिटल मल्टीस्पेशिलिटी समदा रोड मंझनपुर कौशाम्बी का भ्रमण की थी, जहाँ हास्पिटल तो पंजीकृत था किन्तु मौके पर चिकित्सक नदारद थे, जिसपर टीम द्वारा उक्त हास्पिटल को भी नोटिस दी गयी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशाम्बी डॉक्टर सुष्पेन्द्र कुमार ने मीडिया के माध्यम से समस्त निजी चिकित्सालय के संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि जिन मानकों के आधार पर पंजीकरण कराया गया है उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाय, मानक के विपरीत पाये जाने पर सम्बन्धित निजी प्रतिष्ठानों के पंजीकरण निरस्त की कार्यवाही की जायेगी, इसी के साथ मुख्य
चिकित्सा अधिकारी ने समस्त संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पत्र संख्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्लीनिक इस्टे0 डिस्प्ले 0/2023-24/5870 दिनांक 17 नवंबर 2023 के द्वारा नैदानिक संस्थाओं का विवरण डिस्प्ले कराये जाने के निर्देश दिये गये है उसका अनुपालन भी निजी चिकित्सालय करते हुये 3 कार्यदिवस मे अपने अपने चिकित्सालय के नैदानिक संस्थाओं का विवरण डिस्प्ले कराना सुनिश्चित करें, भविष्य मे यदि टीम के निरीक्षण मे विवरण प्रदर्शित नही पाया जाता है तो भी सम्बन्धित नैदानिक संस्थाओं के पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जा सकती है, यदि किसी चिकित्सालय के पास नमूना न हो तो वो पुनः कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उक्त नमूना प्राप्त कर सकतें है।

Post a Comment

0 Comments