Ticker

6/recent/ticker-posts

नरेन्द्र मोदी दीर्घा 16 जनवरी से नागरिकों के लिए खोल दी जाएगी...

रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी


दिल्ली : राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज प्रधानमंत्री संग्रहालय का अवलोकन किया, राष्ट्रपति ने वहां मौजूद प्रदर्शनों का गहरी दिलचस्पी के साथ अवलोकन किया करीब डेढ़ घंटे के अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने पुरानी इमारत में संविधान दीर्घा को भी देखा, राष्ट्रपति, नरेन्द्र मोदी दीर्घा की पहली आगंतुक बनीं, इस दीर्घा को 16 जनवरी 2024 से नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा, राष्ट्रपति महोदया ने इसके विभिन्न खंडों जैसे सुशासन, पर्यावरण, विकास, अंतरराष्ट्रीय सद्भाव, विज्ञानोदय, सांस्कृतिक धरोहर, जनभागीदारी और सुरक्षा को देखने में कुछ समय व्यतीत किया, वह विशेष रूप से इमर्सिव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले से प्रभावित थीं, उन्होंने अनुभूति क्षेत्र का भी दौरा किया, राष्ट्रपति ने संग्रहालय के लिए अपनी सराहना व्यक्त करते हुए आगंतुक पुस्तिका में लिखा, मुझे विश्वास है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक जो यहां आएगा और संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं को देखेगा, उसे गर्व महसूस होगा।

Post a Comment

0 Comments