Ticker

6/recent/ticker-posts

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण...

रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी

दिल्ली : आरईसी लिमिटेड ने अगले तीन वर्षों में देश में बिजली, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के लिए धन मुहैया कराने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूत करने की तत्काल जरूरत को समक्षते हुए, आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की साझा दृष्टि के साथ एकजुट हुए हैं, ये दोनों संस्‍थान संसाधनों और विशेषज्ञता को साथ लाकर उन पहलों की मदद करने का प्रयास करती हैं जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी और देश भर में आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाएंगी, आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीएमडी श्री विवेक कुमार देवांगन और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक तथा सीईओश्री देबदत्त चंद के साथ-साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक श्री ललित त्यागी की उपस्थिति में 3 जनवरी, 2024 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, इस समझौते पर श्री देवांगन ने कहा, यह ऐतिहासिक समझौता देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने के काम में तेजी लाने के लिए सहयोगात्मक प्रयास का प्रतीक है, यह साझेदारी समावेशी विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता में अगले कदम का प्रतीक है, ऊर्जा क्षेत्र में आरईसी की विशेषज्ञता और बैंक ऑफ बड़ौदा की वित्तीय शक्ति के बीच तालमेल का उपयोग करके हमारा लक्ष्य क्रांतिकारी परियोजनाओं को आगे बढ़ाना है जो समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे और सामाजिक-आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देंगे, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री देबदत्त चंद ने कहा, यह समझौता ज्ञापन बैंक ऑफ बड़ौदा और आरईसी को संयुक्त रूप से ऊर्जा अक्षय ऊर्जा सहित, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को वित्तपोषित करने में सक्षम करेगा, हम भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत राह पर हैं, ऐसे में हम पूंजीगत व्यय और निजी निवेश में बढ़ोत्‍तरी देखेंगे और नवीन वित्तपोषण संरचनाओं की बढ़ती आवश्यकता में सहयोग करेंगे।

Post a Comment

0 Comments