Ticker

6/recent/ticker-posts

मकर संक्रांति के महान पर्व पर संगम तट पर एनडीआरएफ कि टीमें मुस्तैदी से तैनात...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : माघ मेला संगम में आपदा जोखिम और नियुनीकरण हेतु उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की  दो टीमें   श्री राम भवन सिंह यादव उप कमांडेंट के नेतृत्व में गंगा,जमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर तैनात की गयी है। कड़ाके की ठंड मे भी एन डी आर एफ के जवान 24 घंटे संगम तट पर सक्रिय नज़र हैं। माघ मेला प्रयाग राज मे स्नान पर्व को सकुशल/सौहार्द पूर्ण वातावरण मे संपन कराने हेतु 11 वी बटालियन एन डी आर एफ की टीमे , वी आई पी घाट से लेकर संगम तक, वी आई पी घाट,पीपा पुल नंबर दो और अरैल घाट क्षेत्र पर मुस्तैदी से तैनात हैं। संगम तट के किनारे स्नान से पूर्व एन डी आर एफ की टीमे तैनात रहती है और स्नान शुरू होते ही टीमे सक्रिय हों जाती हैं और जरूरी उपकरणों  लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट और डीप ड्रिवर सेट आदि के साथ मोटर वोट से संगम तट के किनारे भ्रमण करती रहती है। और स्नान पर्व को सौहार्द पूर्ण संपन करा रही है। NDRF ने आस्था के पर्व मकर संक्रांति में  चलाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, मरीजों को दी मुफ्त दवाइयां। आरोग्य से आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी एनडीआरएफ टीम ने माघ मेला मे आने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क चिकित्सा शिवर उपलब्ध करवाने की मुहिम शुरु की हैI इसी कड़ी में किसी कड़ी में सोमवार को  द्वितीय कमान चिकित्सा श्री सुमित सुपाकर के नेतृत्व में  में एनडीआरएफ वाराणसी की चिकित्सीय टीम द्वारा किला घाट पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही  वंचित व जरूतरमंद लोगों को  मुफ्त दवाइयां वितरित किया गया। ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन का स्तर और डायबिटीज इत्यादि की नि:शुल्क जांच और रोगानुसार दवाइयां भी वितरित की जा रही है। अरैल घाट पर एनडीआरएफ की चिकित्सा टीम द्वारा प्राथमिक उपचार  किया गया। मकर संक्रांति के महान पर्व पर अरैल  घाट पर स्नान कर रहे एक बच्चे को माथे मे चोट लगने के कारण सर  फट गया, एनडीआरफ की चिकित्सा टीम द्वारा त्वरित प्राथमिक उपचार किया गया।

Post a Comment

0 Comments