ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर पुलिस को सलामी पर सलामी दे रहे हैं लगातार अपराधी किस्म के लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वहीं पुलिस महज दिखावे के लिए खाकी पहन कर घूम रही हैं, आपको बतादें कि गुरुवार की बीती रात चोरों ने पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पूरामुफ्ती गेट के समीप स्थित मोटर साइकिल के मिस्त्री की दुकान में धावा बोलकर 300 नगदी समेत लगभग पच्चासों हजार रुपए का सामना पार कर दिया है, मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानचंद्र पुत्र वेद प्रकाश निवासी सूलेम सराया थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज पूरामुफ्ती गेट के समीप मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान गैराज चलाते हैं गुरुवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो वहां का आलम देखकर उनके होश उड़ गए, दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर कई कीमती समान गायब थे अन्य सामान भी तितर बितर पड़े हुए थे ।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार गुरुवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर रखें मोटर साइकिल के कई कीमती समान, उपकरण केबल, एक पेटी मोबिल समेत तीन हजार रुपए नगद पार कर दिया, सुबह जब पीड़ित दुकान खोलने के लिए आया तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया जिसके बाद दुकानदार ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से किया है, आरोप है कि अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है चोरियों के संबंध में ग्रामीणों की माने तो आसपास के कई घरों और दुकानों में चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम दे चुके हैं जो पुलिस के पहुंच से अभी तक दूर हैं, इन दिनों थाना क्षेत्र में रोजाना कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही हैं लेकिन थानेदार अपराधियों पर लगाम लगाने का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं ।
0 Comments