रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : आज माघ मेला प्रयागराज के क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने पर की जाने वाली कार्यवाही की तैयारी परखने तथा सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित करने के लिए 'सरप्राइज़ फ़ायर मॉक ड्रिल' का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम के द्वारा मॉक ड्रिल एवं अग्नि रोकथाम 'डेमो' के दौरान फायर सर्विस क़र्मियों का घटनास्थल पर पहुंचने का रिस्पांस बहुत अच्छा रहा मेला क्षेत्र में कहीं भी आग की घटना होने पर रिस्पांस टाइम के साथ उस पर काबू पाने के संबंध में ABC टाइप फायर एस्टिंग्यूशर व co2 एस्टिंग्यूशर का डेमो भी कर के दिखाया गया | इस दौरान नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला श्रद्धा नरेंद्र पांडे IPS व मुख्य अग्निशमन अधिकारी माघ मेला सुभाष कुमार चौधरी सहित अन्य अग्निशमन एवं पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
0 Comments