रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 116/24 धारा 457/380 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति उर्फ गुड्डू निवासी गौतम बुद्ध द्वार गली सुलेम सराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 02.03.2024 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे मुख्यालय रेल गाँव के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का 01 टुल्लू वाटर पम्प बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- विवेक प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति उर्फ गुड्डू निवासी गौतम बुद्ध द्वार गली सुलेम सराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 116/24 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- चोरी का 01 टुल्लु वाटर पम्प गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 विनोद कुमार दिनकर, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 कपिल बाबू, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments