Ticker

6/recent/ticker-posts

डीजे में उतरा हाई वोल्टेज करंट, बारात में आये तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल...

रिपोर्ट-जैगम हलीम
 
कौशाम्बी : जनपद में थाना कोखराज क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी में फिर बड़ा हादसा होने से क्षेत्र दहल गया है ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी बीती रात 2 फरवरी समय लगभग 11 बजे दुलहनियापुर से आई बारात उसरा गांव के लिए जा रही थी जब नाश्ता पानी करने के बाद बरात लगी और बारात लगने के बाद थोड़ी ही दूर में बिजली की तार अधिक नीचे होने के कारण तार डीजे की बॉडी पर टच हो गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन चार लोग घायल हो गए हैं, मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला उसरा गांव का है जहां रात में बारिश और तेज हवा होने के कारण सीलन भी उत्पन्न थी जिससे करंट काफी दूर तक फैला हुआ था, बारात दुलहनियापुर से बारात रामनगर वार्ड नंबर 7 पुराना नाम उसरा गांव आई हुई थी तभी करंट की चपेट से राजेश पुत्र राम भवन, रवि पुत्र राम भवन दोनों सगे भाई थे करंट लगने से इन दोनों की मौत हो गई है यह दोनों लड़का पक्ष के दुल्हनियापुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं जो बारात में आए हुए थे इसी घटना में एक डीजे के मजदूर की मृत्यु हो गई है ।

Post a Comment

0 Comments