ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

कौशाम्बी : जनपद में नमामि गंगे के अंतर्गत गंगा यात्रा के दौरान ग्राम पट्टी नरवर में प्राकृतिक खेती विषयक एक दिवसीय कृषक जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र कौशांबी के मृदा वैज्ञानिक डा मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मां गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए गंगा के किनारे बसे गांवों में प्राकृतिक खेती को अपनायें जाने की आवश्यकता है। जीरो बजट खेती को अपनाने के लिए हमें देशी गाय के गोबर और गोमूत्र के प्रयोग से खेती करने के लिए बीजामृत,घनबीजामृत, ब्रह्ममास्त्र बनाने की आवश्यकता है और देशी बीजों के प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
0 Comments