Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपमाला जन कल्याण संस्थान में 71 वां गणतंत्र दिवस मानसिक और मंदिर बच्चों के बीच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील के अंतर्गत गुगंवा के बाग चिलौली चौराहा पर स्थित दीपमाला जन कल्याण सेवा समिति के तत्वधान में मानसिक मंदित बच्चों के बीच 71 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । दीपमाला संस्था के संचालक और प्रबंधक दीपक सिंह ने संस्थान की विद्यालय में पढ़ रहे दिव्यांग और मानसिक मंदित बच्चों को उपहार भेंट करके गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिया, साथ ही देश और जनपद के सभी विद्यालयों के अध्यापकों और बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संस्था के संस्थापक श्री मैदान सिंह पटेल जी सम्मिलित हुए और झंडारोहण किया ।

संस्थान में झंडा रोहण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी ज़मीनी नेता सुरेश पटेल, राजेंद्र कुमार सेन, समन्वयक राजकुमार जी, रागिनी विश्वकर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, रमेश कुमार, प्रेमा देवी, गीता देवी, रेखा सिंह, वीरेंद्र सरफराज, आदि लोग के साथ संस्थान की सभी अध्यापिकाएं और अध्यापक मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments