Ticker

6/recent/ticker-posts

अमनी लोकीपुर गांव में गरीब महिला के पट्टे की जमीन पर एक दबंग ने गुन्डागर्दी से किया कब्जा....

रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के अमनी मजरा लोकीपुर गांव में एक गरीब महिला को कुछ बिस्वा भूमि पट्टे में मिली है जिस पर एक दबंग ने जबरन अपनी गुंडई के दम पर कब्जा कर लिया है, आरओप है कि महिला के विरोध करने पर उसके परिजनों को झूठे आरोपों में फंसा दिया गया है, महिला जब भी जमीन की तरफ जाती है दबंग द्वारा उसे गाली गलौज करके खदेड़ दिया जाता है ।

मिली जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के अमनी मजरा लोकीपुर गांव में शांति देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल को पट्टा की जमीन मिली है, जिस पर  महिला द्वारा मकान बनवाने से पहले ही गांव के ही रहने वाले एक दबंग व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर लिया हैं, विरोध करने पर महिला के परिजनों के विरुद्ध थाना चरवा में झूठी शिकायत करके एससी एसटी का मुकदमा भी लिखवा दिया है, जब भी पीड़ित महिला अपने पट्टे की जमीन की तरफ जाती है दबंग और उसके साथी उसे दौड़ा लेते हैं साथ ही दोबारा एससी एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं, जिसके चलते पीड़ित महिला बेहद डरी और सहमी हुई है ।

Post a Comment

0 Comments